RAS Kaise Bane : आरएएस बनने के 7 नियम

नमस्कार दोस्तों हर किसी का सपना होता है सरकारी नौकरी प्राप्त करना और सरकारी नौकरी में यदि अधिकारी या कोई टॉप रैंक की पोस्ट मिल जाए तो फिर कहना है क्या! आज के इस आर्टिकल में राजस्थान में स्टेट लेवल पर आयोजित होने वाली सबसे ऊंची पोस्ट जिसे RAS के नाम से जाना जाता है, के बारे में संपूर्ण चर्चा करेंगे। RAS Kaise Bane, आरएएस की सैलरी, RAS की तैयारी कब से शुरू करें, RAS भर्ती 2023 कब आएगी? के बारे में संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में जानेंगे।

RAS Kaise Bane
इस पोस्ट में मुख्य बिंदु - देखें

RAS बनने के लिए क्या करना चाहिए?

आरएएस बनने के लिए आपके पास कुछ योग्यताएं होनी चाहिए योग्यता के साथ-साथ ग्रेजुएशन कंपलीट और आपकी उम्र 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए आरएएस बनने के लिए पढ़ाई के लिए एक अच्छी रणनीति होनी चाहिए साथ ही रोज 6 से 8 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए और RAS सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप आरएएस की तैयारी कर सकते है।

इस परीक्षा को पास करने के बाद आर ए एस अधिकारी को एचसीएम राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में 2 वर्ष की परीक्षा प्रशिक्षण अवधि में गुजारना पड़ता है।

RAS भर्ती 2024 कब आएगी?

आर ए एस न्यू वैकेंसी 2023-24 के ऑनलाइन आवेदन मार्च अप्रैल माह में शुरू हो जाएंगे और इसके लिए आरपीएससी बोर्ड द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन जल्द जारी कर दिया जाएगा, आरपीएससी आरएएस भर्ती 988 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

RAS की तैयारी में कितना समय लगता है?

आरएएस मेंस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को लगभग 6 से 8 घंटे रोज पढ़ाई चाहिए। संपूर्ण आरएएस सिलेबस को कवर करने में अभ्यर्थी को लगभग 8 से 10 माह का समय लगता हैं। और इसके अलावा प्री और मेंस एग्जाम में अंतराल लगभग 8 से 10 महीने का मिलेगा। इस अंतराल में आप अपनी तैयारी को और अच्छा कर सकते हैं, पिछली चार आरएएस की भर्तियों में प्री और मेंस एग्जाम में अंतराल लगभग 6 से 10 माह का रहा है।

आरएएस प्री व मेंस एग्जाम के मध्य कितना समय होता है?

पिछली चार आरएएस भर्तियों का अवलोकन किया जाए तो यह ज्ञात होता है कि आरएएस प्री व मेंस एग्जाम के मध्य लगभग 7 से 8 माह का अंतराल होता है। इस अंतराल में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया जाता है व आरएएस मेंस की एग्जाम डेट घोषित की जाती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी जैसे आवेदन, लास्ट डेट तथा परीक्षा तिथि आदि सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल तथा ह्वाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

RAS की तैयारी कब से शुरू करें?

जब आप की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच हो तब आप आरएएस भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसलिए यदि आप अभी कक्षा 12 या ग्रेजुएशन में अध्ययनरत हैं, तो आपको अभी से ही आरएएस भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

घर बैठे RAS की तैयारी कैसे करे?

जी हां, आप घर बैठकर आरएएस की तैयारी कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको आर ए एस भर्ती के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सम्पूर्ण जानकारी होनी जरूरी है फिर आप यूट्यूब के माध्यम से तथा और अन्य ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से आरएएस भर्ती की तैयारी कर सकते हैं। इसकी तैयारी करते समय रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटा पढ़ाई करनी चाहिये तथा मॉक टेस्ट और सिलेबस रिवाईज करते रहना चाहिए।

आरएएस की सैलरी कितनी होती है?

आरएएस की सैलरी की बात करें तो इसमें आपको 7वां Pay Commission के आधार पर हर महीने 16,000 से लेकर 40,000 तक सैलरी दी जाएगी। राजस्थान प्रशासनिक सेवा का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 14 (L-14) के अनुसार निर्धारित है।

Education Loan Ke Bare Mein Jankari Education Loan Kaise Milta Hai एजुकेशन लोन प्राप्त करने के लिए

आरएएस परीक्षा में कितने विषय होते हैं?

RAS परीक्षा में राजस्थान ज्योग्राफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, पॉलिटी व भारत का सामान्य ज्ञान के साथ सामान्य विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी विषय सम्मिलित होते हैं। आरपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा RAS की प्रारंभिक परीक्षा में एक ही पेपर होता है जो सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होता है।

मुख्य परीक्षा में कुल 4 पेपर होते हैं। जिसमें भाषा का एक पेपर भी सम्मिलित होता है और तीन सामान्य अध्ययन के होते हैं। इन पेपरो को क्लियर करने के बाद इंटरव्यू को पास करना जरूरी है, तभी आपका आरएएस भर्ती में चयन होगा।

यह भी पढें:-

RAS बनने के लिए कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?

आरएएस बनने के लिय आप किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन कंप्लीट कर सकते हैं। अगर आप आरएएस बनना चाहते हो तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 वर्ष रखी जा सकती हैं। कक्षा 12 में आप किसी भी स्ट्रीम के विषय ले सकते हैं। नीचे देखें‌‌‌‌-

  • Science – B.Sc.
  • Arts      – B.A.
  • Commerce- B.Com

RAS के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

आरएएस बनने के लिए उम्र सीमा निर्धारित की हुई है उसके अनुसार अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है इसमें आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की जा सकती है साथ ही कैटिगरी वाइज छूट दी जाती है।

आरएएस भर्ती आयु सिमा में छुट

जो आरक्षित वर्ग है, उन्हें आवेदन करने के लिए उम्र में कुछ छूट दी जाती है। जो हर वर्ग के लिए नियमानुसार अलग-अलग होती है।

CategoryAge relaxation
SC/ST/OBC MALE5 YEAR
SC/ST/OBC FEMALE10 YEAR
General Women5 YEAR

आरएएस भर्ती दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिय आयु सिमा में छुट

CategoryAge relaxation
General10 YEAR
BC/SBC13 YEAR
SC/ST15 YEAR

RAS बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

अगर आप आरएएस बनना चाहते हो तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी अनिवार्य है साथ ही न्यूनतम आयु 21वर्ष होनी चाहिए आप ग्रेजुएशन किसी भी विषय से कर सकते हो।

  • Science – Bsc
  • Arts      –  B.A
  • Commerce- B.com

RAS में कौन कौन सी नौकरी आती है?

आरएएस का एग्जाम आरपीएससी बोर्ड यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा करवाया जाता है। RPSC द्वारा राजस्थान राज्य एवं सबोर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कंपटीशन एग्जाम के नाम से ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, जिसमें आरएएस के साथ-साथ निम्न भर्तियां भी सम्मिलित होती है-

  • राजस्थान प्रशासनिक सेवा (Rajasthan Administrative Service)
  • राजस्थान पुलिस सेवा (Rajasthan Police Service)
  • राजस्थान लेखा सेवा (Rajasthan Accounts Service)
  • राजस्थान सहकारी सेवा (Rajasthan Cooperative Service)
  • राजस्थान नियोजन सेवा (Rajasthan Planning Service
  • अन्य

RAS के कितने पेपर होते है?

आरएएस परीक्षा आरपीएससी बोर्ड द्वारा करवाई जाती है, यह परीक्षा तीन चरणों में होती है प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार तथा आपका चयन बोर्ड द्वारा रखी गई मैरिट लिस्ट अनुसार किया जायेगा।

क्या मैं 6 महीने में आरएएस की तैयारी कर सकता हूं?

आर ए एस बनने के लिए एक लंबी तैयारी की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर एक अभ्यर्थी को आर एस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने में लगभग 8 से 10 माह का समय लगता है।

दोस्तों, अगर आप नीट परिक्षा की तेयारी करना चाह्ते है तो NEET Ki Taiyari Kaise Karen यह जरुर पढें।

आरएएस और आईएएस में क्या अंर है?

आईएएस का फुल फॉर्म इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज होता है। आईएएस भर्ती का आयोजन यूपीएससी बोर्ड द्वारा किया जाता है और यह केंद्र लेवल का पद है और RAS का फुल फॉर्म राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस है और यह भारत के राजस्थान राज्य की प्रशासनिक सिविल सर्विस है। इसे हिंदी में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के नाम से भी जाना जाता है।इस भर्ती का आयोजन आरपीएससी बोर्ड कराता है आईएएस पद के बाद आरएएस पद के पास पॉवर होती हैं जिसका उपयोग जनता के हित मे किया जाता हैं।

मैं 12वीं के बाद आरएएस ऑफिसर कैसे बन सकता हूं?

12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप आरएएस अधिकारी नहीं बन सकते आरएएस अधिकारी बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कंप्लीट करनी अनिवार्य है उसके बाद प्री एग्जाम, मैन एक्जाम और इंटरव्यू पास करना अनिवार्य है उसके बाद आप आरएएस अधिकारी बन सकते हैं।

आर ए एस एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

आमतौर पर सामान्य वर्ग के कैंडिडेट 32 साल की उम्र तक 6 चांस मिलता है यानी सामान्य वर्ग के कैंडिडेट 32 साल की उम्र तक छह बार सिविल सर्विसेज का एग्जाम दे सकते हैं और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट 35 सालों तक 9 बार एग्जाम दे सकते हैं वही SC/ST के कैंडिडेट 37 साल तक जितनी बार चाहे पेपर दे सकते हैं

IAS Ki Taiyari Kaise Karen 2023-24 आईएएस बनने की संपूर्ण जानकारी यहां देखे

आरएएस का एग्जाम कितने नंबर का होता है?

आर ए एस भर्ती का प्री एग्जाम 150 प्रश्नों का होता है जिनके अंक 200 होते हैं आरएएस प्री एग्जाम केवल दो ही विषयों पर पूछे जाते हैं एक सामान्य ज्ञान तथा दूसरा सामान्य विज्ञान यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है इस परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होती हैं जिसको पास करने बाद इंटरव्यू को पास कराना जरूरी है इस प्रकार RAS चयन प्रक्रिया होती हैं।

RAS में सबसे बड़ी पोस्ट कौन सी होती है?

आरएएस भर्ती की सबसे बड़ी पोस्ट स्वयं आर ए एस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) ही होती है इस पोस्ट के सिमिलर आरपीएस (राजस्थान पुलिस सेवा ) पोस्ट आती है, इसके बाद अनेक पोस्ट आती हैं।

RAS का एग्जाम कौन करवाता है?

आर ए एस परीक्षा को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के रूप में जाना जाता है। यह एक राज्य लोक सेवा परीक्षा है, जिसको राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करवाती हैं।

RAS कौन सी नौकरी होती है?

यह राजस्थान स्टेट सिविल सर्विस में सबसे टॉप पर मानी जाती है। आरएएस का पूरा नाम राजस्थान प्रशासनिक सेवा होता हैं, इस पद में रहने वाले व्यक्ति के पास कई शक्तियां होती है, जिनका उपयोग वह जनता के हित में करता है।

आरएएस का पेपर कैसे आता है?

सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों में अच्छी जानकारी रखने वाले अभ्यर्थी आरएएस भर्ती परीक्षा के पेपर को आसानी से हल कर सकते हैं। आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) में वस्तुनिष्ठ प्रकार का केवल एक ही पेपर होता है जो सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित होता है इस पेपर में 150 क्वेश्चन होते हैं जिनके मार्क्स 200 होते हैं, यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है।

शेयर करें-

हेलो दोस्तो मेरा नाम पूजा हैं, और मुझे प्रेरणा दायक किताबे पढ़ना बहुत पसंद है। मुझे किसी भी टॉपिक के बारे में अलग अलग जगह से जानकारी प्राप्त करके उसके बारे में लिखना बहुत अच्छा लगता है। आपके कुछ भी सवाल हो तो आप कमेंट करके जरूर बताएं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको केसी लगी? कॉमेंट करके जरुर बताएं।

4 thoughts on “RAS Kaise Bane : आरएएस बनने के 7 नियम”

Leave a Comment