पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र : Padhai Kaise Kare

मैं सुबह उठकर पढ़ लूंगा! शादी से वापस आकर पढ़ लूंगा! थोड़ी देर सो लेता हूं उसके बाद पढ़ लूंगा! पढ़ने से पूर्व ऐसे विचार आते हैं और यह विचार ही बनकर रह जाते हैं लेकिन हम पढ नही पाते। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि Padhai Kaise Kare, पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या हैं?

पढ़ाई मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है इसलिए प्रत्येक माता-पिता का सपना रहता है, कि उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई करें इन्हीं बच्चों में से कुछ ऐसे बच्चे होते हैं जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है| उनका मन अन्य कार्य में ज्यादा व्यस्त रहता है और कुछ ऐसे बच्चे होते हैं, जिनका पढ़ाई करने का मन करता है लेकिन वह पढ़ाई किए हुए को याद रखने में असमर्थ होते हैं और गुणवत्ता पूर्वक पढ़ाई नहीं कर पाते।

Padhai Kaise Kare
Padhai Kaise Kare
इस पोस्ट में मुख्य बिंदु - देखें

अच्छे मार्क्स लाने के लिए क्या करें?

अच्छे मार्क्स लाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो जरूर करें-

  • टाइम मैनेजमेंट करे
  • नोट्स बनाकर पढ़े
  • रिविज़न करे
  • सेहत का ख्याल रखे
  • दुसरो से तुलना न करे
  • खुद पे भरोसा रखे
  • पर्याप्त नींद ले
  • पोस्टिक भोजन और व्यायाम करे

Padhai me Man Kaise Lagaye

लगातार पढ़ाई करते समय मन भटकता रहता है और पढ़ाई पर हम फोकस नहीं कर पाते, तो आज हम बताएंगे की आपको पढ़ाई में फोकस कैसे करना है यदि आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हो तो अपने मन को एक जगह एकाग्र रखने की कोशिश करिये, आपका मन एक जगह जल्द एकाग्र नहीं हो पाएगा। क्योंकि दिमाग एक दम किसी चीज़ को समझ नहीं पाता उसमे थोडा समय लगता है वह धीरे-धीरे एकाग्र होने लगेगा।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?

अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं करता है/पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कैसे करें? तो पढ़ाई के लिए अलग योजना बनाएं या पढ़ाई करने का तरीका बदले कभी भी लगातार पढ़ाई नहीं करनी चाहिए, लगातार पढ़ाई करने से दिमाग पर प्रेशर अधिक हो जाता है जिसके कारण से पढ़ा हुआ याद कम रहता है पढ़ाई करते समय एक टाइम टेबल बना कर पढ़ना चाहिए।

पढ़ाई कैसे करें?

एक निश्चित समय पर 10 से 15 मिनट का विश्राम लेना चाहिए जिससे पढी हुई चीजें ज्यादा याद रहती है और कभी भी लगातार एक विषय को नहीं पढ़ना चाहिए, क्योकि कुछ विषय बोरिंग लगते है, जिससे पढ़ने में मन लगता इसलिए विषयों को बदल बदल कर पढ़ना चाहिए।

  • पढ़ाई शुरू करने से पहले अपने मूड को ठीक रखो
  • पढ़ाई के लिए एक सही जगह चुनो
  • पढ़ाई से जुड़े हुए लक्ष्य को जानो
  • ऐसी चीजों से दूरी बनाए रखिए जिनसे आपकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो जैसे दोस्त, मोबाइल, चेटिंग, पढ़ाई के नाम पर घूमना, बिना वजह मोबाइल चलाना आदि

पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कैसे करें?

पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता तो आप पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाएं जब आप पढ़ाई करने बैठें तो अपने आस-पास से वो सभी ऐसी चीजों को हटा दें जो आपका ध्यान पढ़ाई से भटका सकती हैं,

  • पढ़ाई का रूटीन बनाएं- पढ़ाई करते समय फोकस बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि पढ़ाई को किस तरीके से कर रहे हो,
  • पढ़ाई करने के लिए सबसे पहले गोल सेट करें
  • पढ़ाई कभी भी 1 – 1:30 घंटे से ज्यादा नही करनी चाहिए क्योंकि लगातार पढ़ी हुई चीजें कम याद रहती हैं, इसलिये बीच-बीच में ब्रेक ज़रूर लेंना चाहिए।

पढ़ने का मन क्यों नहीं करता है?

पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता? कभी-कभी अपनी पसंद का विषय न होने के कारण भी पढ़ाई में मन लगाना मुश्किल हो जाता है, Padhai Me Man Nahi Lagta इस स्थिति में आपको अपने विषय बदलने की जरूरत है, ताकि आप पढ़ाई में सही तरीके से मन लगा सकें ज्यादातर छात्र पढ़ाई के दौरान ये गलती करते हैं| वे एक साथ सारे विषयों को बिना ब्रेक लिए पढ़ने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण पढ़ाई की इच्छा जल्द ही खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें:-

एक बार पढ़ते ही याद कैसे करें?

क्या आपको पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है? तो आजमाएं ये कुछ टिप्स जो आपकी याद करने की आदत बदल दे। जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें, जो भी आपको मुख्य शब्द लगे तो उसे पेंसिल को सहायता अंडरलाइन कर ले जिससे वह शब्द आपकी नजर में रहे। विद्यार्थी को नोट्स खुद बनाने चाहिए कहीं बाहर समय कम होने के कारण विद्यार्थी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों से नोट्स लेकर पड़ते है।

जिससे पढ़ने में कठिनाई आती है और ठीक से याद नहीं कर पाते, जब भी आप पढ़ाई करें तो लंबे समय तक ना पढ़े बीच-बीच में विश्राम करते रहना चाहिए जिससे पढ़ा हुआ अधिक याद रहता है, जो भी चीज आपने पढ़ ली है उसका निश्चित समय के बाद रिवीजन करना चाहिए क्योकि उन चीजों को दुबारा नहीं पढ़ेगे तो उन सभी वापस भूल जायेगे इस कारण विधार्थी को रिवीजन करते रहना चाहिए।

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र?

ऐसा कोई मन्त्र नहीं होता की उसे पढ़े और सब कुछ याद हो जाये पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र केवल पढ़ाई है

  • याद करने की आदत होनी चाहिए और दिमाग में इसके लिए किसी भी प्रकार की चिंता नहीं लेनी चाहिए।
  • हमारा स्टडी रूम शांत होना चाहिए।
  • याद करते समय टीवी, रेडियो या अन्य डिस्टर्ब करने वाले स्थानों पर नहीं होना चाहिए।
  • सोते हुए कभी नही याद करना चाहिए, सोकर पढने से तुरंत नीद आ जाती हैं।

सुबह कितने बजे से पढ़ना चाहिए?

पढ़ाई करने का सही समय सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक का समय पढ़ाई के लिए अच्छा रहता है क्योंकि इस समय आपका दिमाग शांत एवं स्थिर रहता है जिससे इस समय जो भी पढ़ा हुआ सारा याद रहता है और देर रात तक पढ़ाई नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस समय आपका दिमाग दिन भर की सारी गतिविधियों से भरा रहता है जिससे आपका पढ़ा हुआ याद कम रहता है और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए

देर रात तक पढ़ाई कैसे करें?

रात में देर तक जगने के लिए सबसे आसान तरीका है कि भोजन कम खाकर आप देर रात तक जाग सकते हैं और दोपहर में अगर संभव हो, तो थोड़ी देर की नींद निकाल लें। जिससे की आप रात में बिना डिस्टर्बेंस के ध्यान लगाकर पढ़ाई कर पाएं
चाय व कॉफी का सहारा लें, ये रात में जगने में आपकी मदद करती है।

पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए?

पढ़ाई शुरू करने से पहले आपको पढ़ाई के प्रति अच्छी रणनीति बनानी चाहिए और पढ़ाई सुबह की टाइम करनी चाहिए और रात को देरी तक पढ़ने के लिए आपको दिन में थोड़ा विश्राम करके रात को अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं और रूम अतिरिक्त चीजें जो आपका ध्यान एकत्रित करें उन चीजों को रूम से बाहर निकाल देना चाहिए।

परीक्षा में जाने से पहले क्या खाना चाहिए?

जब भी आप परीक्षा देने जाओ तो हमेशा खाना कम खाकर जाना चाहिए और हल्के खाने का उपयोग करें जिससे आप को आलस्य नहीं आएगा जिसमे आप दूध, दही, अंडा भरपूर मात्रा में सकते हैं और फास्टफूड कम से कम लें, फल, फलों का रस, नींबू पानी, सूप को बार-बार ले सकते है जिससे आपको नींद कम आएगी।

पढ़ाई में तेज कैसे बने?

अगर आप पढ़ाई में तेज होना चाहते हो तो योजना बनाकर पढ़ाई शुरू करें और जिस स्थान पर आप पढ़ाई कर रहे हो वहां का वातावरण शांत हो जिससे पढ़ाई में मन एक जगह स्थिर रहे, पढ़ाई हमेशा सुबह के समय करनी चाहिए क्योंकि उस समय वातावरण शांत रहता है जिससे पढ़ा हुआ अच्छे से याद रहता है और पढ़े हुए टॉपिक्स का बार-बार रिविजन करना चाहिए जिससे आपकी पढ़ाई तेज होगी।

पढ़ाई में स्मार्ट कैसे बने?

पढ़ाई में स्मार्ट बनने के लिए आपको अपने लक्ष्य जरूर बनाने चाहिए जिससे आपका पढ़ाई करने में मन करेगा।

  • परीक्षा से पहले दिन की पढ़ाई पर निर्भर ना रहे
  • हमेशा मन को शांत रखें
  • परीक्षा के आखिरी दिनों में रिवीजन के लिए टाइम बचा कर रखें
  • पढ़ाई करते समय बीच-बीच में थोड़ा विश्राम करें
  • पढ़ाई के लिए कभी भी किसी से सहायता लेने से शर्माना नहीं है

पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं?

पढ़ाई में मन लगाने के लिए अच्छा पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करे जिसमें आप अच्छे फल सब्जियों और अंकुरित अनाजो का खाने में प्रयोग करे जिससे आपके दिमाग की शक्ति बढ़ती है पढ़ाई करते समय हमेशा हल्के भोजन का सेवन करें क्योकि हल्क़ा भोजन खाने से आप में आलस्य नहीं आएगा।

पढ़ाई में कमजोर बच्चे का उपाय

पढ़ाई में कमजोर बच्चे को पढ़ाई करने का तरीका बदलना चाहिए और साथ ही पढ़ाई का जो भी टॉपिक हो उसे कहानियों के जरिए पड़े और जियोग्राफी मैप के जरिए समझे, हमेशा पढ़ते समय पेन या पेंसिल से लिखते हुए मुख्य मुख्य बिंदुओं को नोट करें और साथ ही पढ़ा हुआ कुछ समय बाद उसको वापस रिवीजन करें जिससे आप पढ़ाई में धीरे-धीरे होशियार होने लगोगे।

पढ़ाई करने का सही समय

पढ़ाई करने का वैसे कोई फिक्स टाइम नहीं होता पढ़ाई कभी भी कर सकते हैं वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार सुबह का टाइम पढ़ने के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि उस टाइम आपका दिमाग एक जगह स्थिर रहता है।

पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका?

पढाई में मन लगाने के लिए आपके कुछ तरीके होने चाहिए क्योंकि तरीके से पढ़ाई की हुई चीजे ज्यादा याद रहती हैं।

  • पढ़ाई से अलग कोई एक्टिविटी ना करें।
  • एक निश्चित टाइम टेबल के पीछे मत भागो।
  • मोटिवेशन या सेल्फ हेल्प बुक जरूर पढ़े।
  • मन को एकत्रित रखने की कोशिश करें।
  • अपना एक लक्ष्य बनाकर पढ़ें।
  • कुछ दोस्तों से दूरी बनाए रखें जो आपका समय खराब करते हैं।

पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए?

अगर आपका मन कभी पढ़ाई ना लगे तो अपने लक्ष्य को याद करें कि हम किस लिए पढ़ रहे हैं वैसे तो कई बहाने है पढ़ाई ना करने के इसलिए मोटीवेट होने के लिए स्वयं की प्रस्तति को याद करें।

  • खुद को मोटिवेट करें।
  • हाथ से नोट्स बनाएं।
  • पढ़ने के तरीके बदले।
  • पढ़ाई करने के लिए एकांत जगह चुने।

Self Study Kaise Kare

सेल्फ स्टडी करने के लिए कुछ खुद के नियम होने चाहिए जिससे आपको पढ़ा हुआ याद अधिक रहे।

  • सबसे पहले तो सिलेबस का प्रिंट आउट निकाल ले और उस टॉपिक को सेलेक्ट करें जिसकी तैयारी आज आपको करनी है।
  • एक दिन में एक ही विषय को ना पढ़े अलग-अलग समय पर विषय चेंज करते रहना चाहिए।
  • पहली रीडिंग में केवल पाठ के कांसंट्रेट को समझें।

Smart Study Kaise Karen?

स्मार्ट स्टडी करने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए जो अन्य विद्यार्थियों की तुलना में अलग हो स्टडी हमेशा अपने मनपसंद के विषय से शुरू करनी चाहिए क्योंकि मनपसंद सब्जेक्ट पढ़ने से पढ़ाई में मन अधिक करता है स्मार्ट स्टडी करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें।

  • हमेशा नियमित आत्म परीक्षण दे।
  • हमेशा मन को शांत रखना चाहिए।
  • क्लास डिस्कशन में भाग ले।
  • पढ़ाई करते समय बीच-बीच में विश्राम करना चाहिए।

1 मिनट में कैसे याद करें?

जल्दी याद करने का आसान तरीका-

  • सोने से पहले कुछ जरूर पढ़े।
  • किसी भी विषय को अपनी जिंदगी के साथ जोड़कर पढ़े करें।
  • पढ़ाई के दौरान मन में जोर से बोलें।
  • दूसरो को भी आप वही सिखाएं जो आपने सीखा है क्योकि उससे आपका रिवीजन होता हैं।
  • बार-बार एक विषय को दोहराना नहीं चाहिए हमेशा बदल बदल कर विषय पढ़ने चाहिए।

सुबह कितने बजे से पढ़ना चाहिए?

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार सुबह 4:00 से 8:00 बजे तक पढ़ाई के लिए अच्छा समय माना जाता है क्योंकि इस टाइम आपका दिमाग शांत एवं स्थिर रहता है और ना ही ज्यादा शोर शराबा होता है जिससे आपका दिमाग डायवर्ट नहीं होता हैं।

रात में कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

रात को आप कम से कम 2 से 3 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए, रात को पढ़ाई करते समय आप खाना कम खाकर भी अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं खाना खाने के तुरंत बाद पढ़ाई के लिए नहीं बैठना चाहिए खाना खाने के आधे घंटे बाद आपको पढ़ाई स्टार्ट करनी चाहिए जिससे आपको जल्द नींद नहीं आएगी।

एक दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

अच्छी पढ़ाई करने के लिए दिन में पढ़ाई करते हैं तो कम से कम 5 से 6 घंटे पढ़ना चाहिए, यह आपकी स्थिति पर भी निर्भर करता है की आपके पास कितना समय पर्याप्त है उसी अनुसार पढ़ने के लिए समय को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। आप चाहे तो 10 घंटे भी पढ़ सकतें हैं।

घर से पढ़ाई कैसे करें?

घर बैठकर आप ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं, आज के इस दौर में ऑनलाइन के बहुत सारे माध्यम है| जिससे आप ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं- जैसे यूट्यूब, गूगल, विकीपीडिया और अन्य लर्निंग एप आदि से ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं। कई बच्चों के पास ट्यूशन की फीस देने के लिए पैसे नहीं होते, आज का दौर ऐसा है कि आप घर बैठकर यूट्यूब की सहायता से जिस भी टॉपिक में आपके प्रॉब्लम है उसका नाम सर्च करके आप उसकी सारी जानकारी ले सकते हैं।

अच्छे मार्क्स लाने के लिए क्या करें?

बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए सबसे जरूरी होता है कि स्टूडेंट संगठित और अनुशासित होकर तैयारी करें, इसके लिए अपने अनुसार टाइम टेबल बनाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें, टाइम टेबल को सभी विषयों को ध्यान रखकर बनाएं, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए सभी सब्जेक्ट की तैयारी करना जरूरी होता है।

मोबाइल में पढ़ाई कैसे करें?

आज के जमाने में ऑनलाइन मोबाइल से पढ़ाई करना गलत नहीं है, यह एक ऐसा माध्यम है जो बहुत सारे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। वहीं जिन गरीब बच्चों के पास कोचिंग और ट्यूशन के पैसे नहीं है वह भी यूट्यूब से फ्री में पढ़ाई कर रहे हैं। आजकल शिक्षा क्षेत्र में मोबाइल एप्लिकेशन का बहुत ज्यादा ही प्रयोग की जा रही है।

पढ़ाई के लिए मोटिवेशनल शायरी

जिस तरह जीवन में सफल होने के लिए मोटिवेशन की जरुरत पड़ती है, उसी तरह एक विद्यार्थी को पढ़ाई के लिए भी मोटिवेशन की जरुरत पड़ती है। बिना मोटिवेशन के पढ़ाई करना एक Student को बोरिंग बना देता है, आज जिस उम्र में Students अपना ज्यादा वक़्त Mobile Game, Instagram, Facebook, YouTube ऐसी चीजों में समय बर्बाद करता है।

उन्हें हम इस बात की प्रेरणा देना चाहते हैं की पढ़ाई का हमारे जीवन में कितना महत्व है.और यह कितनी जरुरी है क्यूंकि हमारे पास पढ़ने के लिए सारी उम्र नहीं होती, कॉलेज और कॉम्पिटिशन एग्जाम ही सबसे Important होती है। और अगर हम इसी पढ़ाई में अपना मन नहीं लगाएंगे तो आने वाला भविष्य हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा। इसलिए आपके पास ये ही समय होता है जिसमे अपने करियर को बना सकते है।

पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?

किसी भी आदत को शुरू करने से पहले आपको अपने आपसे यह पूछना है की मेरा लक्ष्य क्या है? मेरा purpose क्या है? मैं पढ़ाई क्यों कर रहा हूं, इसके पीछे का कारण क्या है कि जिसकी वजह से मुझे पढ़ाई करनी है, पढ़ना क्यों जरूरी है ये चीजे याद करोगे तो अपने आप पढ़ाई में लत लग जाएगी

मुझे पढ़ाई करनी है कैसे करूं?

पढ़ाई शुरू करने से पहले खुद को फ्रेश कर ले, असान प्रश्न हल करने की कोशिश करे ,पढ़ाई के दौरान टीचर की बातों विचार करे, पढ़ाई के इए लक्ष्य निर्धारित करे, हमेशा टाइम टेबल के अनुशार पढ़ाई करेआदि तरीको से आप पढ़ाई शुरू कर सकते हो

परीक्षा में पास होने के लिए कौन सा मंत्र पढ़े?

जहां आप अध्ययन कर रहे हैं, वहां पर एक खुशबूदार अगरबत्ती जला दें ताकि आपका मन स्वस्थ रह सके जिससे आपका पढ़ाई मै मन लगा रहे ,परीक्षा से कम से कम 1 माह पूर्व पुन: रिवीजन करें रिवीजन करने जो चीजे आप भूल गए होंगे वो चीजें वापस आपकी नज़र में आ जाएगी और पढ़ाई के लिए कोई मंत्र नही होता पढ़ाई करना ही एक मंत्र हैं

बिना पढ़े परीक्षा कैसे दें?

कुछ विद्यार्थी बिना पढ़े परीक्षा को पास करना चाहते हैं हम उनको बता दे हैं कि बिना पढ़े आप किसी भी परीक्षा को पास नहीं कर सकते यह केवल आपका वहम है परीक्षा को पास करने के लिए आपको अच्छी तैयारी करने की जरूरत होती है

शेयर करें-

हेलो दोस्तो मेरा नाम पूजा हैं, और मुझे प्रेरणा दायक किताबे पढ़ना बहुत पसंद है। मुझे किसी भी टॉपिक के बारे में अलग अलग जगह से जानकारी प्राप्त करके उसके बारे में लिखना बहुत अच्छा लगता है। आपके कुछ भी सवाल हो तो आप कमेंट करके जरूर बताएं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको केसी लगी? कॉमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Comment