Janam Praman Patra Kaise Banaye: सिर्फ़ 5 मिनट में जन्म प्रमाण पत्र बनवाएं, आवेदन फॉर्म ऐसे भरें

वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र एक अहम दस्तावेज हो गया है, जिसका उपयोग बच्चों के आधार कार्ड बनाने से लेकर उनके स्कूल एडमिशन या फिर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए होता है। इसलिए आज के इस दौर में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का होना बहुत अधिक आवश्यक है। हमारे द्वारा आज के इस आर्टिकल में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया दी गई है, अतः इस लेख को अंत तक पढ़े।

Janam Praman Patra Kaise Banaye

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

जन्म प्रमाण पत्र वह महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका होना आज के समय में बहुत ही आवश्यक है। यदि आप किसी भी सरकारी दस्तावेज को बनवाते है तो उसमे आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। आज के इस दौर में चाहे स्कूल हो या कॉलेज या फिर कोई सरकारी कार्य हर जगह जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। यदि किसी बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में होता है तो उसके जन्म के 21 दिन उपरांत उसका जन्म प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। परंतु यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं आया है तो आप पंचायत कार्यालय में जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन कर सकते है। सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाईट भी लौंच कर दी है, उसके माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बच्चे का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म स्थान, जन्म दिनांक, जन आधार, माता व पिता का आधार कार्ड, माता-पिता का व्यवसाय तथा एड्रैस प्रूफ की आवश्यकता होती है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के संदेह की स्तिथि में इन दस्तावेजों के अलावा भी दस्तावेज मांगे जा सकते है जिनकी जानकारी देना आवश्यक है अन्यथा आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्न है-

  • सबसे पहले आपको नजदीकी ग्राम पंचायत या नगरपालिका में जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त करना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
  • यह जानकारी नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म स्थान,जन्म दिनांक, जनआधार संख्या, मोबाईल नंबर, पिता व माता की आधार कार्ड संख्या आदि है।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतिलिपि (फोटो कॉपी) को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित ग्राम पंचायत या नगरपालिका में जमा करवा दे।

आवेदन के लगभग एक सप्ताह बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म

यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड के ऑप्शन से जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

<< जन्म प्रमाणपत्र आवेदन फॉर्म PDF डाउनलोड >>

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

यदि आप भी यह जानना चाहते है की मोबाईल से Janam Praman Patra Kaise Banaye तो अब आप निश्चिंत हो जाइए, हमारे द्वारा नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे मोबाईल से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करे-

  • सबसे पहले आप अपने राज्य के जन्म पंजीकरण पोर्टल पर जाए।
  • अब आपके सामने सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली का होम पेज ओपन होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए आमजन आवेदन पत्र के ऑप्शन को चुने।
  • अब आपके सामने जन्म, मृत्यु, जन्म-मृत्यु तथा विवाह पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन दिखेंगे।
  • इनमे आपको जन्म प्रमाण प्रपत्र के ऑप्शन को चुनना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
  • अब इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी (जैसे की- बच्चे का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म स्थान,जन्म दिनांक आदि) को दर करे।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करे।
  • अब आपको एक Refrence Number (संदर्भ संख्या) मिलेगी।
  • इस संदर्भ संख्या से अब आप आपके आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर ले।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतिलिपि को इस फॉर्म के साथ संलग्न करे।
  • अब इस आवेदन फॉर्म को 15 दिनों के भीतर संबंधित रजिस्ट्रार (ग्राम पंचायत/नगरपालिका) में जमा करवाए।
  • लगभग एक सप्ताह के बाद में आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।

उपरोक्त प्रक्रिया द्वारा आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

सिर्फ़ 5 मिनट में CV बनाने का सबसे आसान तरीक़ा CV Kaise Banaye यहाँ से बनाये

जन्म प्रमाण पत्र कहां बनता है

सामान्यतः जन्म प्रमाण पत्र राज्य की  सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली द्वारा जारी किया जाता है। यह  सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली सभी राज्यों की अलग-अलग होती है। इसके अलावा काई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जन्म प्रमाण पत्र को जिला कलेक्टर/मजिस्ट्रेट/उप जिला अधिकारी के द्वारा भी जारी किया जाता है।

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने में कितना पैसा लगता है?

यदि आप जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनवाते है तो आपको 20 रुपये की फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा यदि आप 1 साल के बाद बनवाते है तो आपको लेट फीस भी देनी पड़ती है।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं मोबाइल से?

यदि अप भी ऑनलाइन मोबाईल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आपको आपके राज्य की सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा।

क्या मैं भारत में अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकता हूं?

हाँ, अब आप सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

शेयर करें-

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment