जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवायें, मात्र 5 मिनट में मोबाइल से ऑनलाइन: Birth Certificate Kaise Banaye

नमस्कार साथियों! आजकल हमें किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए अपने जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती रहती हैं। इस क्रम में आज हम आपको Birth Certificate Kaise Banaye की जानकारी देनें जा रहे हैं। लेख में हम आपको छोटे बच्चे तथा वयस्क व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। इस प्रक्रिया द्वारा आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Birth Certificate Kaise Banaye
Birth Certificate Kaise Banaye

जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र को अंग्रेज़ी में Birth Certificate कहते हैं। यह भारत सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक के लिए जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज हैं। जन्म प्रमाण पत्र से किसी व्यक्ति की जन्म तारीख़, आयु, नाम, माता-पिता का नाम आदि जानकारी प्राप्त होती हैं। किसी भी व्यक्ति की जन्म दिनांक तथा आयु की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह सर्वमान्य आधिकारिक पत्र हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ तथा आवश्यकता

  • जन्म प्रमाण पत्र से व्यक्ति की सटीक आयु का निर्धारण होता हैं।
  • प्रथम बार किसी बच्चे का विद्यालय में पंजीकरण जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही किया जाता हैं।
  • किसी सरकारी सेवा, नौकरी आदि में चयन होने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।
  • कोई भी ऐसा कार्य जिसमें व्यक्ति की उम्र बताने की आवश्यकता हो वहाँ अंतिम तथा सर्वमान्य दस्तावेज उसका जन्म प्रमाण पत्र ही होता हैं।

लेख में आगे हम 21 दिन से कम आयु के छोटे बच्चे तथा इससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की आधिकारिक प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

छोटे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया

  • 21 दिन से कम आयु के छोटे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले www.crsorgi.gov.in ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर User Login सेक्शन का चयन करें तथा General Public Signup के विकल्प पर दबाएँ।
  • आगे की प्रक्रिया में आपके सामने यूजर रजिस्ट्रेशन करने हेतु ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म को भरें, फॉर्म भरते समय त्रुटि करने से बचे।
  • यह फॉर्म भरने के बाद आपको इस आधिकारिक वेबसाइट के लिए User Id Password उपलब्ध करवायें जाएँगे।

यूजर आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त हो जाने के बाद आपको एक बार पुनः इस वेबसाइट के होम पेज पर जाना हैं तह यूजर लोग इन के विकल्प का चयन करके यह आईडी पासवर्ड दर्ज करने हैं। लोग इन हो जाने के बाद नीचे दी गई प्रक्रिय को चरणबद्ध अपनायें-

  • लोग इन करने के बाद Apply for Birth Certificate के विकल्प का चयन करें।
  • बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में बच्चे के माता-पिता की जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिये माँगे जाने वाले दस्तावेज अपलोड करें जिसकी जानकारी लेख में आगे बताई गई हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई संपूर्ण जानकारी की एक बार पुनः जाँच कर लें।
  • जाँच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दे।
  • आपके द्वारा आवेदन पूर्ण करने के कुछ दिन बाद इसी पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

ज़रूरी दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको बच्चे तथा माता पिता से संबंधित इन सभी दस्तावेज़ो की आवश्यकता होती हैं- बच्चे से संबंधित दस्तावेज़ो में बच्चे का नाम, माता पिता का नाम, हॉस्पिटल से प्राप्त डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, ममता कार्ड, बच्चे की फोटो आदि। माता पिता के दस्तावेज़ो में दोनों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होती हैं। अब आप आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं जो भौतिक आधार कार्ड के समान ही मान्य होता हैं।

किसी वयस्क व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवायें, इसकी जानकारी नीचे बताई जा रही है।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाये

  • अपने नज़दीकी ई मित्र सेंटर से जन्म प्रमाण पत्र के लिये आवेदन पत्र की प्रति प्राप्त करें।
  • अब इस फॉर्म को भरें तथा जन्म प्रमाण पत्र के लिये अपने व्यक्तिगत दस्तावेज़ो की एक-एक फ़ोटोकॉपी करवाकर इस फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • अब आपकी जन्म दिनांक की सत्यता तथा आपकी व्यक्तिगत पहचान के लिए अपने क्षेत्र के किसी प्रथम श्रेणी के सरकारी कर्मचारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती हैं। अतः इस फॉर्म पर इनके हस्ताक्षर करवायें।
  • अब इसी पत्र पर अपने क्षेत्र के पटवारी के हस्ताक्षर करवायें।
  • इसके बाद अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाये तथा सरपंच के हस्ताक्षर करवाकर यह पत्र संलग्न दस्तावेज़ो सहित ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करवा दे।
  • यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप यह प्रक्रिया नगर पालिका कार्यालय में कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक जानकारी आपको वही से प्राप्त होगी।
  • ग्राम पंचायत या नगर पालिका कार्यालय में फाइल जमा करवाने के बाद आपके दस्तावेज़ो की जाँच की जाएगी तथा इसके बाद उसी समय आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाएगा।
शेयर करें-

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment