Resume Kaise Banaye 2024: अपने मोबाईल से 5 मिनट में रिज्यूम बनायें

आजकल यदि आप किसी प्राइवेट कंपनी या डिपार्टमेंट में नौकरी के लिए आवेदन करते है तो सबसे पहले आपके मन में Resume Kaise Banaye ये सवाल रहता हैं। रिज्यूम एक Single Page का पत्र होता है जिसमे व्यक्ति से संबंधित प्रमुख जानकारी लिखी होती है। Private Company में आवेदन के लिए रिज्यूम आपके द्वारा भेजा गया प्रथम पत्र होता है इसलिए आपके रिज्यूम का फॉर्मेट तथा इसमें लिखी जानकारी का स्पष्ठ होना बहुत आवश्यक है।

आवेदन के बाद जब आपको Interview के लिए बुलाया जाता है तब भी आपको अपना रिज्यूम साथ ले जाना होता है। Interviewer (साक्षात्कारकर्ता) अर्थात् इंटरव्‍यू लेने वाला व्‍यक्ति आपके रिज्यूम को देख के उसके अनुसार ही आपसे सवाल जवाब करता है।आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Resume Kaise Banaye के बारे में बतायेंगे। इसके लिए हमारे इस लेख को अंत तक पूरा पढ़े।

Resume Kaise Banaye
Resume Kaise Banaye

रिज्यूम का हिंदी अर्थ

Resume एक फ्रेंच शब्द résumé से निकला है, जिसका अर्थ “Summery” होता है। हिंदी में इसका मतलब “सारांश” या “संक्षेप में सार” होता है। यह एक कस्टमाइजेबल दस्तावेज होता है जिसे किसी कंपनी के विशिष्ट पद की ज़रूरतों और मांगों के अनुसार बनाया जा सकता है। रिज्यूम को आपके Work Experience के अनुसार साल-दर-साल Update करना अनिवार्य होता है।

Resume vs CV Difference

Private Sectors में दो शब्द एसे है जो हमे लगभग हर दिन सुनने को मिलते है ये Resume or CV है। रिज्यूम तथा सीवी की ज़रूरत हर उस व्यक्ति को होती है जो निजी व्यवसाय में कार्य करता है। लेकिन हम में से अधिकांश लोग रिज्यूम और सीवी को एक ही मानते है। लेकिन क्या आप जानते है रिज्यूम तथा सीवी में बहुत अंतर होता है। हम आपको रिज्यूम और सीवी में अंतर के बारे में बतायेंगे जिससे आप ये तय कर पाये कि इनमें से कोनसा आपके जॉब आवेदन के लिए अधिक मददगार होगा।

CV का Full Form ‘Curriculum Vitae’ होता है। यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिसमे व्यक्ति से संबंधित संपूर्ण जानकारी लिखी होती है। इसमें व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी के बारे में सार (Detail) से लिखा जाता है। जबकि Resume एक Single Page का डॉक्यूमेंट होता है जिसमे व्यक्ति से संबंधित जानकारी को संक्षिप्त में लिखा जाता है।

Resume एक प्रकार से यह CV का ही छोटा या लघु रूप होता है। CV किसी विशिष्ठ पद के लिए नहीं लिखा जाता है जबकि रिज्यूम किसी विशिष्ठ पद के अनुसार बदलकर लिखा जा सकता है। रिज्यूम में केवल व्यक्ति से जुड़ी प्रमुख जानकारी को ही लिखा जाता है। आगे हम आपको किसी विशिष्ठ पद के लिए Resume Kaise Banaye के बारे में बताएँगे।

Resume Ke Liye Kya Kya Document Chahiye

Candidate Detailsनाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल
Contact Detailsस्थाई पता, अस्थाई पता (अगर आज कही अन्यत्र रहते है तो), शहर, ज़िला, पिन कोड
Job/ Career Objectives नौकरी को लेकर आपके दृष्टिकोण (लघु रूप में )
Educational Qualificationआपकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी
Work Experienceआपका पिछले कार्य के अनुभव की जानकारी
Skillsआपके दक्षता प्राप्त कार्य जैसे- Teaching, Fast Typing, Telly, MS Excel
Hobbiesआपके पसंद के कार्य जैसे- Singing, Dancing, Writing
Personal Details Languages known, Marital status, Handicap, अन्य जानकारी
Signature Candidate Signature (हस्ताक्षर)
Resume Banane Ke Liye Documents

यह भी देखे:- बिना ATM के PhonePe कैसे चलायें?

Resume Format For Job

प्राइवेट कंपनी में आप जिस विशिष्ठ पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसके लिये आपके रिज्यूम की Details को Arrange करना अतिआवश्यक होता है। नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से आपको इस Arrangement के बारे में बताया गया है। प्राइवेट जॉब के लिए Resume Kaise Banaye के लिए नीचे दी गई लिस्ट के क्रमानुसार अपने Data को रिज्यूम में व्यवस्थित कर सकते हैं।

Resume Format List

  • Candidate Name
  • Contact Details
  • Job Objectives/ Career Objectives
  • Educational Qualification
  • Work Experience
  • Skills
  • Hobbies
  • Personal Details
  • Signature

Resume Kaise Banaye Job Ke Liye

आप घर बैठे अपने कंप्यूटर से भी अपना रिज्यूम तैयार कर सकते है। यहाँ हम आपको Resume Kaise Banaye के लिए कंप्यूटर में Microsoft Word सॉफ़्टवेयर का उपयोग कैसे किया जाता है इसके बारे में बतायेंगे। एमएस वर्ड में रिज्यूम बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर को Start करें।
  • MS Word सॉफ़्टवेयर को Open करे और New ऑप्शन को Select करे।
  • यहाँ आपको एक Search Bar दिखेगी इसमें Resume टाइप करके सर्च करे।
  • आपके सामने रिज्यूम से संबंधित बहुत सारे Templetes खुल जाएँगे।
  • इन टेम्पलेट्स का डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक होता है।
  • अब इनमें से अपनी पसंद का कोई भी टेम्पलेट क्लिक करके सेलेक्ट करे।
  • अब सेलेक्ट किया हुआ टेम्पलेट ओपन हो जाएगा इसमें Candidate से संबंधित संपूर्ण जानकारी भरने हेतु पहले से ही जगह बनी हुई होती है।
  • सबसे ऊपर वाली जगह पर आप Candidate का नाम टाइप करे तथा इसे Bold Font करे।
  • इसी तरह बाक़ी सभी जगहों पर संबंधित जानकारी टाइप करे।
  • अब ऊपर File Menu में जाके Save As के ऑप्शन पर दबाए।
  • अब आपके सामने एक नई Window खुलेगी।
  • इसमें Save की जाने वाली फाइल के लिए अपनी सुविधानुसार File Location सेलेक्ट करे और Save पर क्लिक करे।
  • इस प्रक्रिया द्वारा आप आसानी से कुछ ही देर में अपना रिज्यूम बना सकते है।

Resume Format pdf

Resume Format pdf
Resume Format pdf

सरकारी योजनाओं से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक द्वारा हमारे Telegram Group से जुड़े:- फ्री योजना लिस्ट Telegram Group

Resume Format For Teacher

अगर आप किसी विद्यालय में अध्यापक के पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए Resume Kaise Banaye. अध्यापक के लिए रिज्यूम बनाने के लिए अपने रिज्यूम में एक अन्य Headline ऐड करनी होती है। यह हैडलाइन Achievements है। इसमें आपकी शिक्षण से संबंधित उपलब्धियां लिखी जाती है। तथा अगर आपने शिक्षण में कोई अन्य कार्य किया हो तो उससे संबंधित जानकारी भी यहाँ लिखी जाती हैं।

Mobile Se Resume Banaye

आजकल कई लोग ये सोचते है कि मोबाइल से Resume Kaise Banaye. मोबाइल से रिज्यूम बनाने के लिए आप Android Mobile में Play Store तथा IOS (Apple i Phone) में App Store से विभिन्न Resume Making या Resume Building Apps का उपयोग कर सकते है। इस प्रकार की Apps में Resume बनाने के लिए पहले से ही बहुत ही आकर्षक को Modern Designs होती है जिन्हें Templets कहा जाता है। इस तरह आप Resume Kaise Banaye के लिए इन टेम्पलेट्स का उपयोग करके अपने मोबाइल से कुछ ही समय में एक शानदार रिज्यूम बनाकर तैयार कर सकते है।

रिज्यूम कैसे तैयार करते हैं?

सबसे पहले MS Word Open करके New ऑप्शन Select करे। Search Bar में Resume Templete सर्च करे। अपनी पसंद का टेम्पलेट सेलेक्ट करे। इस Templete में Candidate से संबंधित संपूर्ण जानकारी टाइप करे। अंत में ऊपर File Menu में जाके Save As के ऑप्शन पर क्लिक करे और फाइल को सेव करे।

मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाते हैं?

आजकल मोबाइल में Play Store पर Resume बनाने के लिए बहुत सारी Apps मोजूद है जिनमे आकर्षक Resume Templets होते है। इनका उपयोग करके आप कुछ ही देर में आसानी से अपना रिज्यूम बना सकते है।

रिज्यूम में क्या क्या लिखना पड़ता है?

Candidate Name, Contact Details, Career Objectives, Educational Qualification, Work Experience, Skills, Hobbies, Personal Details, Signature

Resume Kaise Banaye Format

रिज्यूम बनाने के लिए आप इस फ़ॉर्मेट का प्रयोग करे:- Candidate Name, Contact Details, Career Objectives, Educational Details, Work Experience, Hobbies, Skills, Personal Details

Resume Kaise Banaye for Freshers

रिज्यूम बनाने के लिए आप कंप्यूटर में MS Word का उपयोग कर सकते है या मोबाइल में Resume Maker से संबंधित विभिन्न Apps का इस्तेमाल कर सकते है।

Resume और CV में क्या अंतर है?

CV में किसी व्यक्ति से सम्बन्धित जानकारी को Detail में लिखा जाता हैं जबकि Resume में जानकारी को संक्षेप (Short) में लिखा जाता हैं।

रिज्यूम बनाने वाला कौन सा ऐप है?

मोबाइल से रिज्यूम बनाने के लिए Android में Play Store व i Phone में App Store से Resume Making/Building Apps का प्रयोग कर सकते है।

रिज्यूम कितने पेज का होता है?

रिज्यूम सिर्फ़ एक पेज का होता हैं। जिसमे सारी जानकारी संक्षेप में लिखी होती हैं।

शेयर करें-

हेलो दोस्तो मेरा नाम पूजा हैं, और मुझे प्रेरणा दायक किताबे पढ़ना बहुत पसंद है। मुझे किसी भी टॉपिक के बारे में अलग अलग जगह से जानकारी प्राप्त करके उसके बारे में लिखना बहुत अच्छा लगता है। आपके कुछ भी सवाल हो तो आप कमेंट करके जरूर बताएं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको केसी लगी? कॉमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Comment