महाशिवरात्रि व्रत के 7 नियम, अवश्य जाने | Mahashivratri Vrat 2023

दोस्तों 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का बड़ा ही शुभ दिन है। इस दिन अनेक लोगों द्वारा व्रत रखा जाता है। व्रत रखने से पूर्व महाशिवरात्रि व्रत 2023 से संबंधित कुछ आवश्यक नियम है जिन्हें आपको जानना बेहद जरूरी है। इन नियमों की जानकारी नीचे दी गई है। Mahashivratri Vrat 2023 से संबंधित संपूर्ण नियम व्रत रखने से पूर्व को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Mahashivratri Vrat 2023
इस पोस्ट में मुख्य बिंदु - देखें

महाशिवरात्रि व्रत के नियम क्या है?

महाशिवरात्रि का व्रत करने पर पूरे दिन अन का सेवन नहीं किया जाता है, जिसमें मुख्य गेहूं, चावल, बेसन, मैदा, आदि चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं कर सकते। महाशिवरात्रि का व्रत करने पर आप दिन में सो नहीं सकते हैं, इस व्रत को करने के बाद आप मांस, मंदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर हमें कितने बजे उठना चाहिए?

शिवरात्रि का व्रत करने पर आपको सुबह जल्दी उठना होता हैं। मुहूर्त के हिसाब से आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और साथ ही जल्दी उठकर स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके पूजा में लीन होना चाहिए। महाशिवरात्रि व्रत के दौरान महाशिवरात्रि पूजा विधि के अनुसार पूजा करनी चाहिए।

महाशिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है?

शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत अविवाहित महिलाएं और विवाहित महिला दोनों करती हैं और साथ ही इस व्रत को पुरुष भी करते हैं, क्योंकि इस व्रत को महिलाएं अच्छे पति की कामना के लिए करती है। विवाहित महिलाएं अपने सुखी जीवन के लिए करती हैं। क्योंकि इसी दिन शिवजी और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

महाशिवरात्रि में उपवास कैसे करें?

यदि आप महाशिवरात्रि का उपवास कर रहे हो, तो आप दिनभर केवल फलों का सेवन करेंगे और इस दिन आप नमक का सेवन भी नहीं कर सकते हैं, साथ ही इस उपवास को करते समय ओम नमः शिवाय जप कर पूजा करते हैं।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को क्या चढ़ाएं?

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मुख्यत बिलपत्र, फल, फूल और अक्षत आदि चढ़ाए जाते हैं। इस व्रत को करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी दिन शिवजी और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। शिवजी का प्रिय फल भांग धतूरा है, जिसको चढ़ाने से भगवन शिव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें:-

महाशिवरात्रि के दिन क्या क्या खाते हैं?

इस व्रत में अन का सेवन नहीं किया जाता, केवल फल फ्रूट का सेवन करके इस व्रत को किया जाता है|इस व्रत में निम्न का सेवन कर सकते हैं –

  • केला
  • संतरा
  • सेब
  • लीची
  • अनार
  • बेर
  • गाजर आदि फलों का सेवन कर सकते है। जिसमें अन हो उसका सेवन करने से बचें एवं जिन खाद्य सामग्रियों में नमक की पूर्ति हो उन से परहेज करें।

शिवरात्रि का व्रत कौन कौन रख सकता है?

इस व्रत को कोई भी रख सकता है, शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर मंदिर में जाकर शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर रुद्राभिषेक पर दूध दही गंगाजल और घी-शक्कर चढ़ा कर पूजा करनी चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

शिवरात्रि का व्रत करने पर अन का भोजन नहीं करते है जैसे गेहूं, चावल, मेदा, बेशन, आदि का सेवन न करे और साथ ही मांसाहारी भोजन और शराब से दूर रहना चाहिए व्रत के दिन आप फल फ्रूट का सेवन कर सकते हैं, जो भी इस व्रत को करता है उसे इस व्रत को पवित्रता से करना चाहिये जिससे आपको इस व्रत से अधिक लाभ मिल सके।

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या नहीं करना चाहिए?

श‍िवरात्रि के द‍िन भूलकर भी गुरु, माता-पिता, पत्नी या पूर्वजों और बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गुरु द्वारा जो भी सीखाई गई बातों का मनन करना चाहिए, शराब पीना और दान की हुई चीजें या धन वापस लेना भी महापाप माना गया है।

अन्य जानकारी के लिए :- यहां देखें

महाशिवरात्रि का व्रत कब खोला जाता है?

महाशिवरात्रि का व्रत लगभग पूरे दिन रखा जाने वाला व्रत हैं, यह व्रत चतुर्दशी तिथि को शुरु किया जाता है और अगले दिन प्राप्त: काल इस व्रत को खोला जाता है और विशेष रूप से रात्रि के चार प्रहर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

Mahashivratri Vrat 2023 के बारे में अन्य जानकारी

शिवरात्रि पर हमें कौन सा रंग पहनना चाहिए?

महाशिवरात्रि के दिन हमें हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि भगवान शिव जी का प्रिय रंग “हरा” है। भगवान शिवजी भांग-धतूरा प्रिय है, जिनका रंग भी हरा होता है। हरा रंग प्रकृति की देन है और भगवान शिव जी को यह रंग बेहद पसंद है।

प्रकृति से जो भी चीजें हमें प्राप्त होती है उनमें अधिकतर हरे रंग की होती है। इस कारण महाशिवरात्रि के दिन हमें हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए

शिवरात्रि के व्रत में खाना कब खाना चाहिए?

शिवरात्रि का व्रत करने पर भोजन व्रत के पूर्ण होने पर ही करना चाहिए। केवल रात को एक टाइम का भोजन करना चाहिए। इस व्रत में केवल फलो का प्रयोग करना चाहिए या फिर जो चीज अन से ना बनी हो उनका सेवन कर सकते है।

महाशिवरात्रि पर हमें कब सोना चाहिए?

शिवरात्रि पर हमें सोना नहीं चाहिए, क्योकि महाशिवरात्रि की रात मानव प्रणाली के भीतर ऊर्जा का एक प्राकृतिक उछाल होता है। इस लिए भगवान शिवजी की पूजा करते रहना चाहिए और शिवरात्रि को जागरण करते रहना चाहिए इससे भगवान शिव खुश होते हैं और पूजा करते समय भांग-धतूरा जरूर चढ़ाने चाहिए।

अगर आप व्रत करके दिन में सोते हो तो इस व्रत का फल नहीं मिलता है व भोजन भी नहीं करना चाहिए। व्रत करते समय इन चीजों का परहेज करना चाहिए, जिससे व्रत करने का लाभ अधिक मिलता है।

शेयर करें-

हेलो दोस्तो मेरा नाम पूजा हैं, और मुझे प्रेरणा दायक किताबे पढ़ना बहुत पसंद है। मुझे किसी भी टॉपिक के बारे में अलग अलग जगह से जानकारी प्राप्त करके उसके बारे में लिखना बहुत अच्छा लगता है। आपके कुछ भी सवाल हो तो आप कमेंट करके जरूर बताएं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको केसी लगी? कॉमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Comment