नमस्कार दोस्तों। आजकल घर, ज़मीन आदि से संबंधित किसी भी काम के लिए हमें भू नक़्शे की आवश्यकता पड़ती हैं, फिर चाहे वह ज़मीन पर लोन लेना हो या नया घर बनाना हो, भू नक़्शे की प्रति के बिना वह काम नहीं हो सकता। लेकिन क्या आप जानते हैं, अब आप अपनी ज़मीन का नक़्शा ऑनलाइन भी देख सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe के बारे में बताने जा रहे हैं।

भू नक़्शा
भू नक़्शा या ज़मीन का नक़्शा आपकी ज़मीन की निर्धारित सीमा को दर्शाने के लिये होता हैं। इसके ज़रिए आप अपनी ज़मीन की लंबाई-चौड़ाई तथा आपके क्षेत्र में ज़मीन की भू स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहले इस कार्य एक लिये आपको अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत कार्यालय या शहरी क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय में जाना होता था। लेकिन अब सरकार ने सभी भू नक़्शे ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए हैं।
आप अपने राज्य की भू नक़्शा से संबंधित वेबसाइट से ऑनलाइन ही ज़मीन का नक़्शा देख सकते हैं। इस नक़्शे की ऑनलाइन पीडीएफ़ भी डाउनलोड कर सकते हैं। भू नक़्शा पोर्टल पर ज़मीन से संबंधित निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होती हैं-
भू नक़्शा पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी
- ज़मीन का नक़्शा
- जामबंदी
- ज़मीन के मालिक का नाम
- किसी ज़मीन के हक़दारों के नाम
- खसरा
- खतौनी
- रक़बा
ऑनलाइन भू नक़्शा के लाभ
- किसी भी ज़मीन के से संबंधित समस्त आधिकारिक जानकारी एक ही पोर्टल पर देख सकते हैं।
- भू नक़्शा तथा ज़मीन की जमाबंदी के लिये ग्राम पंचायत या नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
- भूमि की ख़रीद तथा बिक्री के समय होने वाली धोखादड़ी की संभावना कम होगी
- किसी भी ज़मीनी विवाद के लिये तुरंत आधिकारिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी
किसी भी ज़मीन का भू नक़्शा देखने या डाउनलोड करने के लिए आप अपने राज्य से संबंधित भू नक़्शा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए हर राज्य का अपना अलग पोर्टल होता हैं। लेख में नीचे हम कुछ राज्यों के भू नक़्शा पोर्टल पर जाने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं।
State Wise Bhu Naksha Portal Link
राज्य | भू नक़्शा पोर्टल लिंक |
Punjab | https://jamabandi.punjab.gov.in/ |
Haryana | https://jamabandi.nic.in/land%20records/NakalRecord |
Uttar Pradesh | https://upbhunaksha.gov.in/ |
Rajasthan | https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ |
Madhya Pradesh | https://mpbhulekh.gov.in/viewBhuNaksha.do |
Gujarat | https://revenuedepartment.gujarat.gov.in/village-map |
Delhi | https://dlrc.delhi.gov.in/ |
ज़रूरी दस्तावेज
अपने राज्य के ऑनलाइन पोर्टल से ज़मीन का भू नक़्शा डाउनलोड करने के लिए आपको किसी भी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं होती हैं। किसी भी भूमि का ऑनलाइन नक़्शा देखने के लिए आपको बस उस जगह के आधिकारिक पते (Address) संबंधी जानकारी की आवश्यकता पड़ती हैं। किसी भी ज़मीन की जामबंदी डाउनलोड करने के लिए आपको उस ज़मीन की खाता संख्या की आवश्यकता पड़ती हैं।
किसी भी राज्य के भू नक़्शा पोर्टल से ऑनलाइन नक़्शा डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन इसके लिए सामान्य प्रक्रिया लगभग समान ही होती हैं। हम राजस्थान राज्य के आधिकारिक पोर्टल से भू नक़्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। इसके लिए आधिकारिक जानकारी नीचे बताई जा रही हैं।
भू नक़्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले राजस्थान राज्य के भू नक़्शा पोर्टल को ओपन करें।
- इसके बाद दिये गये सर्च बॉक्स से अपने ज़िला, ब्लॉक तथा गाँव का चयन करें।
- आप इसके लिए वेबसाइट के होम पर पर दिये गये नक़्शे का भी उपयोग कर सकते हैं।
- इसके बाद आपके सामने गाँव का नक़्शा खुल जाएगा।
- इसमें सभी प्लॉट के लिए नंबर लिखे गये होंगे।
- आप इस नक़्शे में अपने प्लॉट का चयन करें।
- अब वेबसाइट के बायी तरफ़ आपको निम्न विकल्प दिखाई देंगे।
- Nakal:- इसमें संबंधित प्लॉट के साथ आस पास के अन्य प्लॉट की जानकारी भी दी गई होती हैं।
- Same Owner Nakal:- इसमें केवल उसी प्लॉट की जानकारी दी गई होती हैं जिसका चयन आपके द्वारा किया जाता हैं।
- आप जो जानकारी चाहते हैं उसके अनुसार विकल्प का चयन करें तथा Show Report PDF को सेलेक्ट करें।
इसके आप आपके फ़ोन में संबंधित ज़मीन की सारी जानकारी खुल जाएगी जिसमें ज़मीन का नक़्शा, मालिक, हक़दार तथा अन्य सभी आधिकारिक जानकारी दी हुई रहेगी।आप इस जानकारी को PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
शेयर करें-