Aadhar Card Update Kaise Karen: 2024 मे अब इस तरह से होगा आधार कार्ड अपडेट, UIDAI की नई गाइडलाइंस, ऐसे करें अपडेट

नमस्कार साथियों! आज के समय में आधार कार्ड का होना अनिवार्य हो गया है। आज के समय में यदि हम कोई भी सरकारी या गैर सरकारी कार्य करवाते है तो वहाँ पर हमसे आधार कार्ड अवश्य मांग जाता है। यदि आपके पास आधार कार्ड है और उसमें आपकी जानकारी सही नही है या अपडेट नहीं की गई है तो भी आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के इस लेख में हमारे द्वारा आधार कार्ड अपडेट करवाने से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से आधार कार्ड अपडेट करवा सकते है।

Aadhar Card Update Kaise Karen

आधार कार्ड अपडेट क्यों जरूरी है

आधार कार्ड आज के समय में महतपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। कई बार आधार कार्ड में जानकारी अपडेट न होने के कारण हमे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिंगर प्रिन्ट अपडेट न होने पर वेरीफिकेशन नहीं हो पाता है, मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर ओटीपी नहीं आ पाता है तथा इसके साथ ही कई बार नाम, पता, जन्म दिनांक आदि जानकारी गलत होने पर हम सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से भी वंचित रह जाते है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हमें समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट करवा लेना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करवाना चाहते है तो आपको आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व नाम, जन्म दिनांक, एड्रैस अपडेट हेतु प्रूफ के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो आपके नाम, जन्म दिनांक व एड्रैस को प्रमाणित करते है।

आधार कार्ड अपडेट ऑफ़लाइन

यदि आप भी आधार कार्ड में आपकी जानकारी अपडेट करना चाहते है तो इसके लिए आप हमारे द्वारा नीचे लिस्ट में दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करके करवा सकते है।

  • सबसे पहले आपको आपके नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या एनरोलमेंट सेंटेर पर जाना है।
  • अब आपको यहाँ से आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार अपडेटेशन फॉर्म लेना है।
  • इसके बाद इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • ध्यान रखे जानकारी को सही भरे अन्यथा गलत जानकारी दर्ज करने पर आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसके बाद जो भी जानकारी आप अपडेट करवाना चाहते है उसके प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतिलिपि को आवेदन फॉर्म के साथ सलग्न करे।
  • इसके बाद इस आवेदन फॉर्म को पुनः जमा कर देवें।
  • अब आपके आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने के लिए नामांकन केंद्र अधिकारी के द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया की जायेगी जिसमे आपके फिंगरप्रिन्ट, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी को अपडेट किया जायेगा।
  • बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के बाद नामांकन केंद्र अधिकारी के द्वारा आपका आवेदन फॉर्म सबमिट कर दिया जायेगा।
  • अब आपको आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।
  • अंत में आपको एक पावती (रशीद) दी जायेगी।
  • इस रशीद में आपको URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) मिलेगा।
  • इस URN नंबर की सहायता से आप आपके आधार कार्ड अपडेट की स्थिति व जानकारी देख सकते है।

उपरोक्त प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से आधार कार्ड अपडेट करवा सकते है।

नया आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऐसे करें आवेदन, Ayushman Card Kaise Banaye मिलेगा 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज

Aadhar Card Update Status

आर्टिकल का नाम Aadhar Card Update Kaise Karen
आर्टिकल में उपलब्ध जानकारी आधार कार्ड अपडेट करने का तरीका
माध्यमऑफ़लाइन
आवेदन शुल्क 70/- रुपये
आधिकारिक वेबसाइट का नाम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
आधिकारिक वेबसाइट लिंक www.uidai.gov.in
Aadhar Card Update Status

आधार कार्ड घर बैठे अपडेट कैसे करें?

आप नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आसानी से आपके आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते है।

आधार अपडेट कब तक फ्री है?

आधार कार्ड अपडेट करवाने की प्रक्रिया पहले निःशुल्क थी परन्तु अभी आपको 70 रुपये का चार्ज देना पड़ता है।

शेयर करें-

हेलो दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। मुझे विभिन्न परीक्षाओं तथा भारत व राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। में सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर लेख लिखता हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया लेख पसन्द आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment